बिहारी मछली करी रेसिपी || आसान तरीका

मछली बनाने का तरीका बहुत सारे है, लेकिन आज के इस पोस्ट में हम लेकर आए है बिहार का फेमस बिहारी मछली करी। इसमें मैंने सरसो और हरी मिर्च का इस्तेमाल किया है, जिससे इसका स्वाद और भी इन्हैंस हो जाता है। ये आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा, तो चलिए देखते है इसे कैसे बनाते है।

कतला मछली

कतला मछली, दक्षिण एशिया, विशेष रूप से भारत, बांग्लादेश और नेपाल में पाई जाने वाली एक लोकप्रिय मीठे पानी की मछली प्रजाति है। यह एक प्रकार का कार्प है और अपने स्वाद और पोषण के लिए जाना जाता है।

कतला मछली की संरचना गहरे शरीर वाली होती है, इसका सिर बड़ा और मुंह चौड़ा और उलटा होता है। इसका शरीर आम तौर पर सिल्वर या भूरे रंग का होता है और पीठ पर हल्का हरा रंग होता है। कतला मछली का औसत आकार 1 से 2 किलोग्राम तक होता है, लेकिन ये 15 किलो से भी ज्यादा का हो सकता है.

कतला मछली न केवल अपने स्वाद के लिए बल्कि अपने पोषण संबंधी लाभों के लिए भी लोकप्रिय है। यह प्रोटीन, आवश्यक अमीनो एसिड, विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हृदय स्वास्थ्य और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली के लिए फायदेमंद होता है। इसके अतिरिक्त, इसमें वसा की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है, जो इसे अपने कैलोरी सेवन पर नज़र रखने वालों के लिए एक स्वस्थ विकल्प बनाती है।

दक्षिण एशियाई व्यंजनों में, कतला मछली का व्यापक रूप से मछली करी, मछली फ्राई और मछली बिरयानी जैसे पारंपरिक व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। यह विशेष अवसरों और त्योहारों के लिए भी एक लोकप्रिय विकल्प है। खाना पकाने से पहले मछली का स्वाद बढ़ाने के लिए उसे अक्सर मसालों और जड़ी-बूटियों में मैरीनेट किया जाता है।

कुल मिलाकर, कतला मछली दक्षिण एशिया में एक बेशकीमती मीठे पानी की मछली है, जो अपने स्वाद, खाना पकाने में बहुमुखी प्रतिभा और पोषण संबंधी लाभों के लिए पसंद की जाती है।

बिहारी मछली करी

कई लोग इस सरसों वाली मछली भी बोलते है. इसे बनाने के लिए ज्यादा चीज़ो की जरुरत नहीं होती है. इसे बनाना आसान भी होता है. मैंने कटला मछली का इस्तेमाल किया है. अब देखते है की, इसके लिए किन चीज़ो की जरुरत पड़ने वाली है-

सामग्री

  • मछली- 500 ग्राम
  • टमाटर – 2
  • धनिया (साबुत)-1 टेबल स्पून
  • सरसो (साबुत)- 1 टेबल स्पून
  • जीरा-2 टी स्पून
  • काली मिर्च-1 टेबल स्पून
  • हल्दी पाउडर- 1 टी स्पून
  • नमक (स्वादानुसार)
  • अदरक- 1 इंच
  • लहसुन- 2 गांठ (छीलकर)
  • हरी मिर्च- 4
  • लाल मिर्च पाउडर

इन सभी मसलों का एक पेस्ट बनाए। मसाले में अभी नमक न डालें।

बिहारी मछली करी बनाने की विधि

 

सबसे पहले मछली को अच्छे से साफ़ करे. मछली में नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और 1 टेबल स्पून मसाला डालकर मिलाए। अब इसे 10 मिनट मैरिनेट होने के लिए रख दे. 10 मिनट बाद मछली फ्राई करेंगे।

मछली फ्राई करने के लिए सबसे पहले पैन गर्म करे. अब इसमें डालें सरसों तेल और इसे गर्म करे। तेल को अच्छे गर्म करे नहीं तो मछली पैन में चिपकने लगती है। जब तेल गर्म हो जाए तो, सारी मछलियां फ्राई करे. अगर तेल गर्म होने के बाद भी मछली चिपक रही तो आपकी मछलियां फ्रेश नहीं है। इसलिए हमेशा फ्रेश मछली ही ले।

ग्रेवी बनाने की विधि

  • पैन में तेल डालकर गर्म करे। अब इसमें डालें
  • मेथी दाना – 1 टी स्पून
  • करि पत्ता
  • लाल मिर्च – 2

जब ये जल जाए, तो इसमें मसाले का पेस्ट और नमक डाल दें। इसे लो फ्लेम पर 5 मिनट पकाए। अब इसमें कटे हुए टमाटर डाल कर मिलाए। इन मसलों को अच्छे से फ्राई करें। मसाले फ्राई हो जाए , तो इसमें पानी डालें। पानी आप अपने हिसाब से डालें।आपको जैसी ग्रेवी पसंद है उस हिसाब से पानी डालें। ग्रेवी में एक उबाल आने के बाद साडी फ्राई मछलियां डालकर मिलाए। मछलियों को आराम से मिलाए नहीं तो ये टूट सकती है। आप इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते है। इससे कलर अच्छा आएगा। अब इसे ढ़ककर 5 मिनट तक पकाए। इससे साडी मछलियां ग्रेवी को एब्जोर्ब करेगी।

तो तैयार बिहार का फेमस बिहारी मछली करी। इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करे।

Fish curry recipe in Hindi. एक बार इस बिहरी मछली करी को जरूर बनाए और आपको कैसा लगा मुझे कमेंट करके जरूर बताए। आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते है, इस ब्लॉग को जरूर शेयर करे, इससे हमे बहुत मदद मिलेगी।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *